Sultanpur News: लटके बिजली के हाईटेंशन तारों से ग्रामीणों को खतरा
सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता । विकास खंड कूरेभार के अमरबोझा गांव में जगह-जगह लटक रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। ढीले होकर नीचे लटक रहे इन तारों से किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है, ऐसे में तारों की अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर गांव में आवागमन करने वाले लोगों और आसपास रहने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.