सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता हाईवोल्टेज के जिस पोल से बिजली आपूर्ति की जा रही है वह काफी दिनों से लटका हुआ है। पोल के लटके होने से खतरा बना हुआ है। सम्बंधित महकमे के जिम्म्मेदार पोल को दुरुस्त कराये जाने में रुचि नही ले रहे हैं।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बनी स्थित 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र से बिरसिंहपुर उपकेंद्र पर 33 हज़ार वोल्टेज की बिजली आपूर्ति की जाती है। सराय सहावन गांव के पूर्वी तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के उत्तर तरफ तैंतीस हजार वोल्टेज का एक खंभा बीते कई माह से लटका हुआ है। उसी लोहे के पोल के सहारे बिजली सप्लाई की जा रही है। पोल के गिरने से खतरे की आशंका है पर जिम्मेदार उसे दुरुस्त कराये जाने पर ध्यान नही दे रहे हैं। खेतों में किसानों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि ...