सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। हमजाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में वीबीजीरामजी ग्रा योजना की लोगो को जानकारी के लिए जागरूकता गोष्ठी हुई। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी कहा कि यह केंद्र सरकार की ग्रामीणो के समृद्धि की पहल है। योजना के तहत मजदूरों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। यदि निर्धारित अवधि तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से भत्ता देना होगा । कार्यक्रम मे लोगों को जागरूक करने के लिए लाइव प्रसारण दिखाया गया। गोष्ठी का शुभारंभ विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित कर दर्जनभर श्रमिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डीसीएलएम केडी गोस्वामी, निशा तिवारी,अनि...