सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: कादीपुर। रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने एक युवक को मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आईं। कोतवाली के कमरावा गांव के धर्मेंद्र मिश्र (35) का विपक्षियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को शाम साढ़े छः बजे विवाद को लेकर विपक्षी उन्हें गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी से मारापीटा। जिससे उन्हें काफी चोट आईं। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शुक्रवार को दी गई तहरीर पर गांव के ही अनुपम मिश्र एवं अनुराग मिश्र के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: घर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, मुंह में गंभीर चोटें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...