Sultanpur News: राजापुर में सजा खाटू श्याम प्रभु का भव्य दरबार
सुल्तानपुर, सितम्बर 24 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। राजापुर बाजार में बुधवार को श्री खाटू श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार और श्याम संकीर्तन ने पूरे बाजार को भक्तिमय बना दिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को शाम सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने खाटू श्याम प्रभु के दरबार में दर्शन किए और भजनों का आनंद लिया। भजन मंडली की श्याम लाडली पावनी खुराना हिसार, दीपिका मिश्रा गोंडा, मनीष बृजवासी दिल्ली और नीरज चौधरी ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी भक्तों ने प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.