सुल्तानपुर, अक्टूबर 2 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को गोसाईगंज क्षेत्र के रामदासपुर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया लघु समता विद्यालय में रंगोली, मेहंदी और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाकृतियां और मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली व मेहंदी में शबा खुशनुमा, अर्पिता, गायत्री, आयुषी, सकीना और शिफा ने आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। विज्ञान वर्ग में दीपांशु, रिहम, सूर्यांश और अनुराग ने फेफड़े, ज्वालामुखी, ध्वनि ऊर्जा और ग्रहों से संबंधित मॉडल तैयार किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश वर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक शेर बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, कन्हैया वर्मा, मनोज याद...