Sultanpur News: यूपी मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष का हुआ स्वागत
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर जिला मुख्यालय के स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की ओर से सम्मानित किया गया। ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे ने बधाई पत्र सौंपा। यहां पर एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार, एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.