सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में गोली मारकर युवक की हत्या का प्रयास करने के दो आरोपियों को न्यायाधीश स्वतंत्र प्रकाश ने दोषी करार दिया है। दोनों की सजा पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि एक मार्च 2014 की दोपहर में आरोपी जहीर खान पुत्र हसनैन और कल्लन पुत्र तजम्मुल ने एक राय होकर वादी शौकत के पुत्र इरफान को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। जिसमें इरफान को गंभीर चोटें आईं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...