सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान रोहित सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी मानापुर रामगंज थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने किन परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन किया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हाल...