सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें टीएमटी परीक्षा के टॉपर्स और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। ग्लोबल हुसैनी मिशन के जिलाध्यक्ष अमन सुलतानपुरी एडवोकेट और इकतेदार हुसैन बसऊ भी सम्मानित होने वालों में शामिल थे। यह कार्यक्रम तौहीद मुस्लीमकीन ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में हुआ। इसमें टीएमटी परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को मोमेंटो दिए गए। ट्रस्ट ने सभी बच्चों को पुरस्कार देने के साथ ही, शीर्ष 12 बच्चों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम दोपहर हुसैनिया, नौतमीर अमाहट, में हुआ। हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक और अध्यक्ष हैदर अब्बास खान भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...