सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार वालों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी लल्लन अग्रहरि को साक्ष्य और तर्कों के आधार पर कोर्ट ने जमानत दी है। आरोपी लल्लन अग्रहरि की जमानत याचिका अधिवक्ता संतोष पांडेय ने पेश कर बताया कि चिकित्सक ने दो बार मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर उसमें छेड़छाड़ की। बीते एक जून की घटना में चोटिल सुरेश अग्रहरि, गौतम, अमित और विनोद का इलाज धनपतगंज अस्पताल में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...