सुल्तानपुर, अक्टूबर 5 -- Sultanpur News: वरिष्ठ संवाददाता अखंडनगर,(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के लोरेपुर गांव के सामने रविवार की शाम प्रतिमा स्थापित करने के लिए एकत्र किए जा रहे चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के साथ हाथापाई हुई थी। इसको लेकर सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब युवक स्कार्पियों पर सवार होकर आए और गांव के बाहर पानी की टंकी के पास बैठे दो युवकों को लक्ष्य करके फायरिंग कर दिए। हालांकि गोली लगने से कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन ईट-पत्थर चलने से दो लोग घायल हुए हैं। दूसरी तरफ फायरिंग करने के बाद हमलावर वापस अखंडनगर की तरफ चले गए। घायलों के अनुसार हमलावर काली स्कॉर्पियो के साथ बुलेट और बाइक से आए थे। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मचा है。

इस घटना की सूचना मिलने पर अखंडनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मु...