Sultanpur News: मामूल विवाद में भाई व भाभी को पीटा, केस दर्ज
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव में पति-पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रिंकू ने अपने चाचा करिया पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिंकू के अनुसार 14 अगस्त की शाम वह और उसकी पत्नी आपस में कहासुनी कर रहे थे। आरोप है कि अगले दिन शाम को चाचा करिया वहां पहुंचे और दोनों को गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं और दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.