Sultanpur News: मामूली विवाद में मारपीट, तीन घायल, केस दर्ज
सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। गोपालपुर खुर्द गांव में शुक्रवार शाम गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मंतोष निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी धर्मेन्द्र अपने दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। उसकी बहनें रोली व दर्शिता बरामदे में खड़ी होकर देख रही थीं। आरोप है कि धर्मेन्द्र ने दोनों बहनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मंतोष और उसकी मां संगीता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो धर्मेन्द्र, उसकी मां कुसमावता, दिनेश कुमार व रामनिहोर निषाद ने ईंट-पत्थर से मारपीट कर दी। इसमें मंतोष व उसकी बहन रोली के सिर में चोट लगी, जबकि मां संगीता की दाहिनी आंख के पास चोट आई। ग्रामीणों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को थाने भेजा। थाना प्रभारी नारदमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.