सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। मानदेय बढ़ाने और सेवा स्थायी करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को 25 से अधिक समूह सखियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने जयसिंहपुर विकासखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ श्याम नारायण चतुर्वेदी को सौंपा। ज्ञापन में समूह सखियों ने न्यूनतम 27,950 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल रिचार्ज, पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सुविधा और छह माह के सवैतनिक मातृत्व अवकाश की मांग रखी। महिलाओं ने विभागीय पहचान पत्र जारी करने और मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजने की भी मांग की। समूह सखियों ने कहा कि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कि...