सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता विभिन्न मांगों को लेकर पशु चिकित्सालय लम्भुआ में सोमवार को पैरावेट कर्मियों ने बैठक कर मागों के पूरा न होने तक पशुओं के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार कर बैठक की। इसके चलते क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका सहित अन्य रोगों के वैक्सीनेशन अभियान पर असर पड़ गया।

बैठक का विवरण बैठक में पैरावेट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक पशु गणना का मानदेय और सातवें चरण के टीकाकरण का लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कोई भी पैरावेट टीकाकरण कार्य नहीं करेगा। जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मांगों से संबंधित जानकारी विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह को दी गई है। साथ ही जिलाधिकारी स्तर पर भी मामला उठाया गया है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें समाधान निकलने की उम्मीद है।

मांगों का...