सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: हलियापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम हलियापुर निवासी रुस्तम ने पत्नी के लापता होने की तहरीर हलियापुर थाने में दी है। उसका आरोप है कि पत्नी नजमा (26) दो बच्चों में से छोटे बेटे फैजान (04) को लेकर घर से चली गई है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूंछताछ के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष हलियापुर से प्रार्थना की है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...