सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर,संवाददाता। शाहीपुल से मझुई नदी में गिरे अंडा विक्रेता विजय ठठेरा का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शनिवार रात करीब 12 बजे से ही नदी में बोट और कांटे के साथ सर्च अभियान शुरू कर दिया। पूरी रात चले अभियान के बाद भी विजय का पता नहीं चल सका। रविवार शाम चार बजे तक पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय तैराक नदी में उनकी तलाश में जुटे रहे। शनिवार को विजय के नदी में गिरने की सूचना के बाद स्थानीय तैराकों और फायर विभाग की टीम ने तलाश शुरू की थी। बाद में एसडीआरएफ को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: शाहीपुल से मझुई नदी में गिरा युवक, तलाश जारी रात में टीम के पहुंचने के बाद बोट के जरिए नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई। वहीं, सर्च अभियान में रोशनी की व्यवस्था...