सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नई बाजार देवापुर स्थित पांडा का टोला में मजदूरी कर घर लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रेमचन्द्र निवासी बढ़ौली ने अंकित यादव, सूरज पांडेय समेत चार-पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गुरूवार की देर रात प्रेमचन्द्र और छोटेलाल सर्वेश टेंट हाउस, नई बाजार देवापुर से दुर्गा पूजा पंडाल लगाने का काम करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडा का टोला पहुंचने पर पहले से घात लगाए आरोपितों ने दोनों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रेमचन्द्र का आरोप है कि अंकित यादव ने हाथ में पहने लोहे के पंजे से हमला किया, जिससे दोनों के सिर में चोटें आईं। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौ...