सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। भूमि के एग्रीमेंट को लेकर हुए विवाद में युवक के अपहरण, हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में दोस्तपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। थाना दोस्तपुर पुलिस ने शुक्रवार को मामले में आरोपी अभिषेक यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी मोहल्ला बभनईया पूरब, कस्बा दोस्तपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव ने की। गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि उसके द्वारा 17 जून को जमीन के एग्रीमेंट को निरस्त कराने के लिए पीड़ित कौशलेन्द्र उर्फ पिंटू पर दबाव बनाया गया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में अपहरण, फायरिंग व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से फायर ...