सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के फिरोजपुर खुर्द में विवादित भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीताराम के मुताबिक, रविवार की शाम विवादित भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने और शटर लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे, उसकी पत्नी विमला देवी और पुत्री सीमा के मारपीट की। घटना में तीनों को चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। बुधवार को सीताराम ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि सचिन, राजन, फूलचंद्र, प्रदीप, शनि, ओम...