सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: लंभुआ। लंभुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर क्षेत्र के दो तीर्थ स्थल परिसर में पन्द्रह पौधे रोपे गए। सैतापुर सराय गांव में मौजूद बाबा जनवारीनाथ धाम परिसर में भाजपा नेता विकास वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र, शेर बहादुर सिंह, रेखा बरनवाल, सुनीता मोदनवाल, अभिनव सिंह आदि ने दस पौधे रोपे। उसके बाद तीर्थराज धोपाप में भी पांच पौधे रोपे गए। लगातार दो दिन से हो रही रिमझिम बरसात की वजह से कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ता नहीं पहुँच सके। वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि पीपल, बरगद, मौलश्री, कचनार व महोगनी के पौधे रोपे गए थे। पौधरोपण के दौरान खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, डिप्टी रेंजर अतुल कुमार सिंह, वनरक्षक राम जी यादव भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Almora News: पंडित उपाध्याय की जयंती पर स्वच्...