Sultanpur News: भांग के ठेके की आड़ में बिक रहा था गांजा, सोशल मीडिया की सूचना पर दबोचा
सुल्तानपुर, जुलाई 15 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, (सुलतानपुर), संवाददाता। भांग के लाइसेंसी ठेके की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री किए जाने की सूचना पर दोस्तपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि दोस्तपुर क्षेत्र स्थित भांग के ठेके पर कार्यरत एक व्यक्ति ठेके की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने पुलिस टीम को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने अजीत कुमार पांडे उर्फ भीम पुत्र रामसुख पांडे, निवासी दिखौरा, थाना धनपतगंज को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.