सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच भदैया ब्लॉक के कई गांवों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। कहीं जर्जर तारों के कारण आपूर्ति बाधित है तो कहीं ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शनिवार को पावर लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। ग्राम पंचायत हनुमानगंज के रामपुर और खजुरी के कल्याणपट्टी गांव में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। कल्याणपट्टी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब होने से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे ...