सुल्तानपुर, जुलाई 8 -- Sultanpur News: बल्दीराय,सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के उपरी पारा गांव में भटक कर पहुंचे हिरन के जान का दुश्मन गांव के आवारा कुत्ते बन गए। इस दौरान कुत्तों ने हिरन पर हमला किया। जबकि वह जान बचाकर भागता रहा। कुत्तों के हमला करने से हिरन काफी जख्मी हो गया था। कुत्तों के भौकने और हिरन की चहल -कदमी से ग्रामीणों की नींद खुल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह से हिरन को कुत्तों के चंगुल से बचाकर उसे वन विभाग के हवाले किया। ग्रामीणों ने बताया कि हिरन की चौकड़ी के आगे कुत्ते बेबस थे, लेकिन संख्या ज्यादा होने के कारण कुत्तों ने हिरन पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों को भी देखकर हिरन भागने लगता था, इस तरह से हिरन को पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके किसी तरह से हिरन को पकड़कर उसे क...