सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता विकासखंड प्रतापपुर कमैचा परिसर में गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। एडीओ पंचायत हरिकेश कुमार के संयोजन में आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी फावड़ा, झाड़ू सहित अन्य सफाई उपकरण लेकर परिसर में जुटे और जगह-जगह फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा व घास-फूस की सफाई की।सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया। कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंदगी एकत्र न होने देने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने श्रमद...