सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जनपद स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन में राजकीय इंटर कॉलेज बुआपुर और टेबल टेनिस मे एमजीएस का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में बालक बालिका संवर्ग में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में प्रतियोगिता हुई । बैडमिंटन बालक वर्ग में अंडर-19 बालक वर्ग के डबल्स में मधुसूदन इंटर कॉलेज के चंचल जायसवाल एवं स्वयं जायसवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के आदर्श शुक्ला एवं प्रथम जायसवाल को हराया । वहीं सिंगल्स में अंडर 19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बुआपुर के बेचन और अमित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट बालिका वर्ग में गार्गी व नेहा बनी विजेता ट...