सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, वरिष्ठ संवाददाता l खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन कुश्ती और कबड्डी की तिथियां घोषित कर दी गई है। इसक्रम में जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष में सीनियर महिला पुरुष बैडमिंटन एवं सीनियर पुरुष कुश्ती 7 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह जानकारी फीड अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने दी। मंडल ट्रायल 8 अक्टूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर के बीच वाराणसी में आयोजित होगी। वहीं कुश्ती स्टेट 13 से 15 अक्टूबर के मध्य मिर्जापुर में आयोजित होनी है। यह भी पढ़ें- नौ अक्टूबर को होंगे सब जूनियर टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ...