सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार रात प्रधानाध्यापक का शव कमरे में बांस की बल्ली सहारे साड़ी से लटकता पाया गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की बेटी ने मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाया है।बेलगरा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामकिशोर बरौला स्थित एक शिक्षण संस्थान में प्रधानाध्यापक थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली तो प्रदीप का शव लटकता मिला। उनके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव रात करीब 12 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई। ...