सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता ससुराल में बेटी की विदाई कराने पहुंचे पिता और भाइयों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से की गई मारपीट में महिला समेत उसके पिता और भाइयों को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने मायके पक्ष की तीन बाइकों में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिवगढ़ थाना क्षेत्र के औझी निवासी सरस्वती पत्नी राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में राजेश कुमार वर्मा पुत्र भुनाई से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला के मुताबिक वह इन दिनों अपनी ससुराल में ही रह रही थी। आरोप है कि उसकी विदा...