सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में शुक्रवार देर शाम 23 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कोमल पुत्री हरिमंगल के रूप में हुई है। वह पखरौली पौधशाला में पौधों की देखभाल का कार्य करती थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह काम से घर लौटी और पिता से सब्जी बनाने की बात कही। यह भी पढ़ें- युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम इसके बाद उसने अपने छोटे भाई को धनिया लाने के लिए बाजार भेजा और स्वयं कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव दुपट्ट...