Sultanpur News: बिरसिंहपुर में अन्नपूर्णा भवन का हुआ लोकार्पण
सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को बिरसिंहपुर में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चार और फीता काटकर भवन का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के हित में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.