सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता । गुरुवार रात हुई तेज बारिश और आंधी के चलते बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सेमरी फीडर को छोड़कर सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान फीडरों में लगातार फॉल्ट आने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रात भर बिजली नहीं मिलने से लोगों के घरों में इनवर्टर जवाब दे गए, जबकि पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। शुक्रवार सुबह से ही बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर तक अधिकांश फीडरों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। यह भी पढ़ें- Gonda News: तेज हवाओं और बारिश से 20 उपकेंद्रों से सप्लाई ठप हालांकि दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने...