सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को बिरसिंहपुर स्थित सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी समेत विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे उन्होंने बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी का जायजा लिया इसके बाद वह लेबर रूम पहुंचे, जहां प्रसव कक्ष की साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और प्रसूताओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में पहु...