सुल्तानपुर, सितम्बर 11 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर। शुक्रवार को परिवहन विभाग के पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी टांडा-बांदा हाईवे पर पीढ़ी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच राजस्थान की नंबर प्लेट लगी ट्रेलर गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। जिस पर वाहन का चालक परमिट नही दिखा सका। बगियागांव-बरौंसा रोड पर चेकिंग के दौरान स्कूल मैजिक वाहन बिना परमिट और बिना नंबर प्लेट के पाई गई। दोनों वाहनों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सीज कर जयसिंहपुर कोतवाली में खड़ा कर दिया। पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया दोनों वाहनों पर एक लाख 11 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात को लेकर आगे भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...