सुल्तानपुर, जुलाई 10 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता । बार एसोसिएशन कादीपुर की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें वार्षिक चुनाव की तिथि 25 जुलाई प्रस्तावित की गई है। हालांकि चुनाव तिथि पर अंतिम मुहर 17 जुलाई को होने वाली वार्षिक साधारण सभा की बैठक में लगेगी। शुक्रवार को बद्री प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्षिक चुनाव के लिए होने वाला नामांकन 18 जुलाई को, नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 20 जुलाई को तथा मतदान 25 जुलाई को निश्चित किया गया है। मतपत्रों की गिनती भी मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। यह जानकारी बार एसोसिएशन के सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...