सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। बारिश शुरू होते ही लोलेपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार भोर करीब ढाई बजे से ईस्ट और इटकौली फीडर की बिजली गुल हो गई, जो सुबह करीब नौ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। करीब साढ़े छह घंटे तक बिजली न आने से ग्रामीणों को उमस, अंधेरे और पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। लोलेपुर उपकेंद्र के दोनों फीडर ब्रेकडाउन में चले जाने से जादीपुर, इस्लामगंज, करोमी, कुछमुछ, वजूपुर, मलिकपुर, रामपुर, हनुमानगंज, फतेहपुर, पखरौली, धरौली, सोनबरसा, भुलकी, परऊपुर और छतौना समेत करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इटकौली फीडर पर 11 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी आने की सूचना के बाद लाइनमैन मरम्मत कार्य में जुटे। वहीं ईस्ट फीडर पर पखरौली से रामपुर हनुमानगंज के बीच जर्जर बिजली का तार आपूर्ति में बाधा ...