Sultanpur News: बरसात के कारण बढ़ी दुश्वारियां, कई सड़कें बहीं
सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता लगातार हो रही बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी के किनारे गांवों के ग्रामीण पानी और तेज कटान को लेकर चिंतित हैं। नदी किनारे निचले हिस्से में जल भराव हो गया है। यही नहीं बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन पर चलना मुश्किल हो गया है। चौबीस घंटे में गोमती का जलस्तर 50 मिमी बढ़ गया है। जनपद में गोमती नदी के किनारे लगभग 110 गांव के लोग निवास करते हैं। अगस्त माह से ही गोमती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बुधवार को गोमती का जलस्तर बढ़कर 81.570 मीटर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को गोमती का जलस्तर 81.520 मीटर मापा गया था। 12 घंटे में गोमती के जलस्तर में 50 मिमी इजाफा हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.