सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता रामचंद्रपुर गांव में विवाहिता ने बुधवार सुबह शारदा सहायक खंड 16 नहर पुल से बहते पानी में छलांग लगा दी। खेत से लौट रहे दंपति ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय खोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी है।गोसाईगंज थाने के मूंगर तुरकहिया निवासी शारदा की बेटी हकीकुल का बीते नवंबर में मूंगर बेनी का पुरवा के शमशाद से निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। हकीकुल अपने मायके में रहने लगी। हकीकुल की भाभी साजिदा का कहना था कि दहेज को लेकर उसको ससुरालीजन परेशान करते थे। फोन पर पति शमशाद ने तीन तलाक दिया। जिससे हकीकुल परेशान थी। वहीं हकीकुल की मां ने बताया की शमशाद और उसकी बेटी का मंगलवार शाम को फोन पर विवाद हुआ। शमशा...