सुल्तानपुर, अक्टूबर 30 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। शुक्रवार को विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्री विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रतापपुर कमैचा आलोक कुमार ने की। इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्धन, दिव्यांगजनों, बच्चियों, महिलाओं एवं गरीब असहांयों सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए सरकार के विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना और ऐसे लोगों को कैंप के माध्यम से चिन्हाकंन करके उसका लाभ दिलाना व प्रचार प्रसार भी किया जाना रहा। इस शिविर में प्रभारी एडियो पंचायत हरिकेश कुमार, सचिव रमेश चंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, राकेश यादव, प्रधान लाल सिंह, सुमित सिंह, सुभाष मौर्य, प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग...