सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कोतवाली नगर के भटपुरा- पलहीपुर में दो साल पूर्व हुए प्रदीप हत्याकांड में सीजेएम नवनीत सिंह ने पुलिस की क्लीनचिट रद्द कर अग्रिम विवेचना का आदेश दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि विवेचना निष्पक्ष और सही ढंग से नहीं की गई तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस ने संकलित नहीं किए। पूरन चन्द्र ने पुलिस रिपोर्ट के विरुद्ध प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की थी। पूरन चन्द्र का पुत्र प्रदीप 17 मार्च 2024 की शाम गांव के संदीप और संतोष के साथ घर से निकला था। देर शाम दोनों युवक लौटे, लेकिन प्रदीप उनके साथ नहीं था। अगले दिन गांव के जंगल में नीम के पेड़ से प्रदीप का शव लटका मिला था। मृतक के पिता ने दोनों युवकों पर पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का केस दर्ज कराया था। विवेचना में पुलिस ने दो...