Sultanpur News: पेड़ों की कटाई और मरम्मत के चलते गुल रही बिजली
सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे में रविवार को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग के चौड़ीकरण के चलते पेड़ों की कटाई के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। पेड़ों की कटाई का काम पूरा होने के बाद ब्लॉक चौराहे के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके चलते दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही।दोपहर करीब तीन बजे के आसपास मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों और दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा। अवर अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई और 11 हजार वोल्ट लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पेड़ों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.