सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी कैंटीन के सामने खड़े ट्रकों को हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि कैंटीन मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर यूपीडा के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने कैंटीन मैनेजर समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जयसिंहपुर पुलिस को दी गई तहरीर मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 6:10 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 139.2 पर बनी कैंटीन के सामने एलएचएस पर खड़े ट्रकों को हटाया जा रहा था। इसी दौरान यूपीडा के सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार ने कैंटीन मैनेजर लालजी सोनी से ट्रकों को हटवाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर मैनेजर नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके ...