Sultanpur News: पुलिस ने छात्राओं से मांगा फीडबैक
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता । मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में बल्दीराय पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जमीनी हकीकत जानने की कवायद तेज कर दी है। राममिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने छात्राओं को फीडबैक फॉर्म वितरित कर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली परेशानियों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी मांगी। फीडबैक फॉर्म में छात्राओं से पार्क, चौराहे, नुक्कड़, गली, बाजार, बस-टैक्सी स्टैंड और दुकानों के आसपास अराजकतत्वों से होने वाली परेशानी के बारे में बेबाकी से जानकारी देने को कहा गया। पुलिस की इस पहल के बाद छात्राओं ने भी खुलकर अपने सुझाव और समस्याएं फीडबैक फॉर्म में दर्ज कर प्रशासन को उपलब्ध कराए। 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.