सुल्तानपुर, सितम्बर 2 -- Sultanpur News: सुलतानपुर/चांदा, संवाददाता जिले भर में बुधवार को ललई छठ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर व्रत रखा और तालाबों के किनारे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पुत्रों की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा ललही छठ पर्वमहिलाओं की पूजा की तैयारी सुबह से ही महिलाएं स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारियों में जुट गईं। इसके बाद पूजा सामग्री लेकर तालाब और जलाशयों के किनारे पहुंचीं, जहां सामूहिक रूप से ललई छठ की पूजा की। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के दौरान अपने पुत्रों की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने परंपरागत विधि से पूजा सामग्री अर्पित की और व्रत ...