सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता Rs.। अवधी मंच के कार्यालय विक्रम भवन में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें साहित्यकारों ने निराला के साहित्यिक योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें विद्रोही चेतना, सामाजिक जागरण और राष्ट्रीय भावना का कवि बताया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने कहा कि हिंदी साहित्य में निराला का बिंब विधान विशिष्ट है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपनी नवीन काव्याभिव्यक्ति से विद्रोह का स्वर बुलंद किया और जनजागरण की अलख जगाई। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. करुणेश भट्ट ने कहा कि निराला ने अपने जीवन के संघर्षों को देश, काल और समाज के संघर्षों से जोड़कर देखा। यही कारण है कि उनकी रचनाओं में ...