सुल्तानपुर, सितम्बर 11 -- Sultanpur News: कुड़वार। पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर सप्ताह भर से चल रहे पूजन-अर्चन कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को मझारी गांव में दिवंगत पिता की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दशरथ गद्दी पीठाधीश्वर अयोध्या धाम महंत बृज मोहन दास ने कहा कि पितृ पूजन पुत्र का प्रमुख धर्म है। उन्होंने पिता की मूर्ति स्थापित कराने के लिए इंद्रसेन दूबे के प्रयास की सराहना की। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी इंद्रसेन दूबे ने अपने दिवंगत पिता स्व. कपिल कांत दूबे की प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...