Sultanpur News: पिता-पुत्र हत्याकांड में गवाही जारी
सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के रतापुर में आठ साल पूर्व पिता - पुत्र की हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है। शासकीय अधिवक्ता पवन दुबे ने बताया कि तीन सितम्बर को चिकित्सक को कोर्ट ने तलब किया है। पुरानी रंजिश के कारण रतापुर में धारदार हथियारों और सरिया से हमला कर तीन मई 2018 को ज्ञान प्रकाश पांडेय और उसके पुत्र राहुल की हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के तीन सगे भाई राहुल पांडेय, विजय शंकर पांडेय और रवि पांडेय पुत्र बालमुकुंद तथा उनके रिश्तेदार शिवकुमार आरोपी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.