सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में समूह सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास विनोद कुमार सिंह ने की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, निष्क्रिय समूहों को पुनः सक्रिय करने तथा पात्र गृहस्थी परिवारों को समूहों से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की जानकारी बैठक के दौरान समूह सखियों को समूह गठन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रत्येक समूह सखी के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया। सभी समूह सखियों को तीन-तीन नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि समूह गठन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किय...