सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जिले में 20 अक्तूबर से शुरू होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव में बिजली आपूर्ति सही करने के लिए अभी से मरम्मत के नाम पर कटौती होने लगी है। रविवार को दरियापुर उपकेन्द्र से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही। जिससे तेज धूप के कारण उमसभरी गर्मी व पानी के लिए लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: चार घंटे गुल रही हजारों लोगों की बिजलीबिजली मरम्मत कार्य जनपद में अभी कुछ दिन पहले शहर की लाइन का मरम्मत कार्य किया गया था। जर्जर बंच केबल बदलने के साथ बिजली के पोल भी ठीक कराए गए थे, लेकिन 20 अक्तूबर से शुरू होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर बिजली विभाग अपनी तैयारी पहले से शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे ...